
फाइल फोटो
————————––——/————-
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा उद्योग नीति के तहत शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री/श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था मिरिया रेहड़ा शौनपोस्ट कंधरापुर तहसील सगड़ी जनपद आजमगढ़ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 06 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को अपराह्न 03 बजे उद्घाटन किया जाएगा।
इस संबंध में डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि दुग्ध अवशीतन केन्द्र के निर्माण में इन्वेस्ट यूपी० के अनुसार 10 करोड़ की लागत से प्लान्ट तैयार किया गया है। दुग्ध अवशीतन केन्द्र से आजमगढ जनपद में 18 दुग्ध मार्ग बनाये गये हैं। इस मार्ग में दुग्ध उपार्जन हेतु 18 दुग्ध उपार्जन वाहन लगाये गये है, जिससे जनमानस को रोजगार प्राप्त हुआ है।
इस दुग्ध अवशीतन केन्द्र के माध्यम से ग्राम स्तर पर जुड़े 10 कार्मिकों को रोजगार के अवसर दिये गये है, जो ग्राम स्तर पर दुग्ध संग्रह का कार्य कराते है। इस दुग्ध अवशीतन केन्द्र के प्लान्ट मशीनरी अनुभाग, गुणवत्ता अनुभाग इत्यादि में कुल 25 कार्मिको को रोजगार का अवसर प्रदान किये गये हैं, जिससे अवशीतन केन्द्र के अन्दर दुग्ध संग्रह/उपार्जन का कार्य किया जाता है। इस दुग्ध अवशीतन केन्द्र से जनपद के कुल 165 ग्रामों को आच्छादित किया गया है। दुग्ध अवशीतन केन्द्र से ग्राम स्तर पर कुल दुग्ध उपार्जन में (पोरर महिला सदस्यो की संख्या 3,833) है, दुग्ध का उपार्जन कर इस दुग्ध अवशीतन केन्द्र को उपलब्ध करा रही हैं। इस दुग्ध अवशीतन केन्द्र की क्षमता वर्तमान में 40,000 लीटर प्रतिदिन है।
*सहकारिता से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि*
*महिला सशक्तीकरण से समृद्धि*
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तारीकरण के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज किया जाएगा।
*महिलाओं की तैयारी-विकास में भागीदारी*
शत-प्रतिशत महिला दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी से श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था कार्यरत
7 जनपदों के 960 गांवों की 56 हजार दुग्ध उत्पादक महिलाएं सदस्य प्रत्येक 10 दिन में दुग्ध उत्पादक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भुगतान। डेयरी व्यवसाय से आय बढ़ाने हेतु ग्राम स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण एवं सहयोग
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के संचालन से 4 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी।
*दुग्ध उत्पादन एवं गोवंश संवर्धन में अग्रणी आजमगढ़*
आजमगढ़ में दुग्ध उत्पादन में 30-35% की वृद्धि
2016 में प्रतिदिन 16.43 लाख लीटर दुग्ध उत्पादन के सापेक्ष 2025 में 21.91 लाख लीटर दुग्ध उत्पादन जनपद में 350 दुग्ध सहकारी समितियां सक्रिय
बिचौलिये खत्म, 1800 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़ीं, 92 गोशालाओं में 13,800- गोवंश संरक्षित, जनपद में 21 लाख पशुओं का टीकाकरण
