
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ़ के तत्वाधान में ग्राम न्यायालय लालगंज द्वारा सचल न्यायलय शनिवार को ठेकमा ब्लाक के सरावां गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में चलाया गया। ग्राम न्यायालय लालगंज आजमगढ़ के न्यायाधिकारी पुनीत मोहन दास ने बताया कि दो मुकदमा चिन्हित किया गया था। जिसमें बेचन बनाम राधिका निवासी सरावां व रामसमुझ बनाम चन्द्रभान निवासी कठौनी जो लम्बे समय से न्यायालय मे विचारीधीन था। जिसका निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। मुकदमे के निस्तारण में अधिवक्ता बधुओं ने सहयोग प्रदान किया जो सराहनीय कार्य है। मौके पर उपस्थित अधिवक्ता अजय कुमार सिंह , रामविजय सिंह एडवोकेट ने बादकारियों को समय समय पर विधिक परामर्श देने की प्रतिबद्धता जताई गयी। ग्राम न्यायालय न्यायाधीकारी पुनीत मोहन दास ने बताया कि सचल न्यायलय का उद्देश्य है कि बढ़ते मुकदमो को सुलह समझौता के माध्यम से कम किया जाय। सही अर्थ में न्याय वही है जिसमें दोनों पक्ष समझौता करके खुश हो। निर्णय थोपा जाता है। निर्णय में दोनों पक्ष खुश नहीं होता है। जैसे घरेलू हिंसा, नाली का पानी आ रहा है व छोटा मोटा विवाद आदि मुकदमों की पैरवी में बुजुर्गो , पर्दानशीनो, दिब्यागों जो किन्ही कारणों से न्यायालय नहीं पहुंच पाते हैं। मुकदमा लम्बे समय से , बीस बाइस वर्षो से चल रहा है। न्याय दिलाने के लिए न्यायालय चला गांव की ओर। वादी – प्रतिवादी गांव में न्यायालय के सामने बात कर सकते हैं। जिससे मुकदमों का निस्तारण हो सकता है। समझौता कराने की कड़ी अधिवक्ता हो सकते हैं। ग्राम न्यायालय लालगंज न्यायाधिकारी ने कहा कि हर सचल न्यायालय में कम से कम एक – दो मुकदमे का निस्तारण अवश्य हो। जिससे सचल न्यायालय चलाने के आदेश का पालन हो सके। इस असवर पर पूर्व प्रधान यशवन्त सिंह, संध्या सिंह प्रधान, संजय सिंह , सुनील सिंह उर्फ प्रताप बहादुर सिंह, अलगू यादव, नीतिश सिंह, राहुल सिंह, विमल सिंह, दल सिंगार सरोज, सुभाष सरोज, हीरा लाल, जितेन्द्र सरोज, जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, मानवेन्द्र एडवोकेट, रामविजय सिंह एडवोकेट, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, पेशकार ज्वाला प्रसाद, अर्दली करुणाशंकर सिंह, कोर्ट नाजिर विजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी, अधिवक्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
