
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा आजमगढ़ द्वारा ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर स्थित कोटवा ग्राम में स्थित शिवमंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों, ग्रामवासियों को प्रसाद एवं पौधों को वितरित किया गया। आयोजन का शुभारंभ मंदिर में महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा पूजा एवं भगवान को भोग लगाकर किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभु हनुमान जी के आशीर्वाद से आयोजित इस भंडारे में लगभग 2000 लोगों को भगवान का प्रसाद वितरण किया गया। यह महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र भगवान की कृपा से शिक्षा प्रसार और शोध के छेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। अभी हाल ही में महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में A++ मिला है, जो पूरे भारत का पहला कृषि महाविद्यालय है।
