
पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो हत्यारोपी, हुए गिरफ्तार
तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से लथपथ कपड़ा हुआ बरामद
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गये। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से लथपथ कपड़ा आदि बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उसका दोस्त बहन पर गलत नजर से देख रहा था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दिए। घायल दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाशों में मो. आमिर पुत्र कासिम उर्फ चुन्ने खां शहर कोतवाली के मनचोभा गांव निवासी है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा अंकुश यादव पुत्र रामबदन है। वह भी शहर कोतवाली के मनचोभा गांव का रहने वाला है। उसके दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
यह रहा घटनाक्रमः
पुलिस आधीक्षक के मुताबिक मनचोभा गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र स्व. श्यामधारी ने शहर कोतवाली में मुखदमा दर्ज कराए थे। जिसमें आरोप था कि उसका बेटा सूरज कुमार (24) दिनांक 11 नवंबर 23 को 7.30 बजे बलरामपुर शराब ठेके के पास अपने दोस्त आमीर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद था। दिनेश ने जब अपने बेटे सूरज कुमार से घर चलने के लिए बोले तो सूरज ने कहा कि मैं आमीर के साथ घर आ जाऊंगा। कुछ देर बाद दिनेश के फोन करने पर सूरज कुमार ने अपने पिता को बताया कि मुझे आमीर व उनके दोस्त किशुनदासपुर ले जा रहे हैं और फोन कट गया। दिनांक 13 नवंबर को तमसा नदी ग्राम ककरहटा में सूरज की लाश बरामद हुई। दिनेश ने इस संबंध में आमिर सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी।
इस प्रकार से हुई आरोपियों की गिरफ्तारीः
एसपी ने बताया कि 17 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशि मौली पाण्डेय मय हमराह हाफिजपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर मनचोभा गांव में स्थित सिक्स लेन पर पहुंचे। वहां आने वाले बदमाशों का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद दो बदमाश एक मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिये। पुलिस उन्हे रोकने का प्रयास किया, तो मोटर साइकिल मोड़कर भागना चाहे कि फिसलकर गिर गये तथा दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गये। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 2 मिस कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक आलाकत्ल चाकू व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान उगले राजः
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मो. आमिर ने बताया कि मैं, अंकुश यादव व सूरज तीनों अच्छे दोस्त थे। सूरज मेरी बहन पर गंदी निगाह रखता था व वाट्सएप्प से चैटिंग करता था। मैंने सूरज को कई बार समझाया, लेकिन उसके अन्दर कोई सुधार नहीं हुआ। मैंने अपने दोस्त अंकुश यादव के साथ मिलकर सूरज की हत्या करने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत 11 नवंबर को हाफिजपुर चौराहा के देशी ठेके पर मैं और अंकुश यादव शराब पी रहे थे। उसी समय सूरज भी आ गया। हम तीनों बैठकर शराब पीये, जब सूरज नशे में हो गया तो मैं और अंकुश पूर्व योजना के तहत सूरज की हत्या करने के लिए बुलेट मोटरसाईकिल पर सूरज को बीच में बैठाकर ग्राम मनचोभा के पास स्थित शिव मंदिर से आगे जंगल में ले जाकर आम के पेड़ के पास लिटाकर चाकू से पेट व गले पर वार करके हत्या कर दिये। उसके बाद हम दोनों ने मिलकर शव को पास में ही तमसा नदी में ले जाकर फेंक कर फरार हो गये।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
दोनों हत्यारोपियों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशि मौलि पाण्डेय, उपनिरीक्षक संजय तिवारी, उप निरीक्षक अतीक अहमद, हेड कांस्टेबल विनीत दूबे, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल कृष्णानन्द भारती, कांस्टेबल अभयराज पासवान थाना कोतवाली का नाम शामिल है।
