
रिपोर्टः अरुण यादव
आजमगढ़।
गैंबलिंग(सट्टेबाजी) के माध्यम से 24.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी करके साइबर अपराधियों ने हड़प लिया। मामला संज्ञान में आने पर साइबर क्राइम थाना रानी की सराय द्वारा सभी रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। गुरुवार को रुपये वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।
साइबर थाना रानी की सराय के प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय ने बताया कि शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के लड़के द्वारा ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) के माध्यम से 24 लाख 54 हजार रूपये साइबर अपराधियों के विभिन्न बैंक खातो में जमा किये गए थे।
मुकदमे का त्वरित निस्तारण एवं फ्रॉड हुए पैसे की रिकवरी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ एंव अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था।
निर्देशानुसार निरीक्षक विभा पाण्डेय एंव साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए सर्विलांस एंव बैंक/मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर साइबर अपराधियों को ट्रेस करते हुए उनके बैंक खातो से शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के बैंक खाते में ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) में धोखाधड़ी हुए पुरे 24 लाख 54 हजार रूपये वापस कराया गया।
