दैनिक भारत न्यूज

मिर्जापुर।
12 सितंबर 2023 को मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार एक्सिस बैंक के गार्ड की हत्या और दो लोगों को गोली मालकर कैश वैन से 40 लाख रुपये से अधिक की लुट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने मिर्जापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर ली। उसके पास से लूट के 1.93 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक इस घटना को बिहार के चार बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिए थे। शेष तीन बदमाशों की तलाश की जा रही।
एसटीएफ वाराणसी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना पुत्र परमानंद है। वह बिहार के वैशाली जिले के जन्दहा थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ उसे घर से उठाकर उसे कटरा कोतवाली मिर्जापुर लाया गया। उसके पास से लूट के 1.93 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले अपने साथी आलोक कुमार उर्फ अंबानी, आनंद मोहन और अमन कुमार के साथ मिलकर अंजाम दिया था। यह सभी बैंक के कैश वैन से 40,79,162 रुपये लूटे थे। उसके हिस्से में साढ़े सात लाख रुपये आए थे।

00000

यह रहा पूरा घटनाक्रमः

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि जनपद मिर्जापुर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में 12 सितंबर 2023 को रेडिएंट कम्पनी कैश डिलिवरी वैन से कस्टोडियन अखिलेश कुमार, रजनीश मौर्य, सुरक्षा गार्ड जय सिंह के साथ कस्बा बेल्सर स्थित एक्सिस बैंक ए0टी0एम0 में कैश भरने आये थे। इसी दौरान कैश वैन का गेट खोलते समय दो बाईक पर सवार चार बदमाशों द्वारा उक्त बैंक कर्मियों पर फायरिंग करते हुये कैश वैन से रुपये 40,79,162/- (चालीस लाख उन्नासी हजार एक सौ बासठ रूपये) कैश लेकर फरार हो गये। इस दौरान सुरक्षा गार्ड जय सिंह को बदमाशों की गोली लगने से मृत्यु हो गयी तथा कैश वैन कर्मी अखिलेश कुमार एवं रजनीश बुरी तरह से घायल हो गये थे।

00000

एसटीएफ वाराणसी कर रही थी जांचः
मिर्जापुर में हुई इतनी बड़ी लूट की जांच एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक राघवेन्द्र मिश्रा को सुपुर्द की गयी थी। इस घटना के अनावरण हेतु निरीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं निरीक्षक अनिल कुमार सिंह जांच कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि आलोक कुमार उर्फ अम्बानी पुत्र शत्रुध्न प्रसाद सिंह निवासी महिसौर थाना महिसौर जनपद वैशाली (बिहार) एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्ध बैंक लूट, हत्या सहित दर्जनों अभियोग बिहार के विभिन्न थानों पर पंजीकृत है। इसका अपना एक गिरोह है। राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना आलोक कुमार उर्फ अम्बानी के क्षेत्र का ही रहने वाला है तथा मछली के कारोबार के दौरान इसकी मुलाकात आलोक कुमार उर्फ अम्बानी से हो गयी और आलोक कुमार उर्फ अम्बानी इसे भी अपने गिरोह में शामिल कर लिया और बिहार में कई घटनाओं को अंजाम दिया, परन्तु इसमें राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना का नाम प्रकाश में नहीं आया। आलोक कुमार उर्फ अम्बानी चूंकि जनपद वैशाली (बिहार) का कुख्यात अपराधी तथा बैंक लुटेरा है, जिसके कारण यह जनपद वैशाली अथवा इसके आस-पास के जनपदों में बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम न देकर बिहार के सीमावर्ती जनपदों में बैंक की रैकी कर घटना को अंजाम दिया जाता है।

00000

गिरोह के पास कारबाइन और एके 47 मिली थीः
एसटीएफ के मुताबिक आलोक कुमार उर्फ अम्बानी के पास से जनपद समस्तीपुर (बिहार) में एके-47, कारबाइन व पिस्टल बरामद हुआ था। इसके द्वारा बिहार में एक अपने गिरोह के साथ मिलकर सनसनीखेज तरीके से ब्लॉक प्रमुख की हत्या की गयी तथा बिहार के जनपद समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर में लूट/बैंक लूट की घटनाओं का अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *