रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय

आजमगढ़।
जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। 17 मार्च 2026 को पीड़ित जयप्रकाश यादव ने बिलरियागंज थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम इमलीपुरा स्थित खेत में एक प्रतिबंधित पशु की मुंडी और खाल पाई गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस की इस विवेचना में अभियुक्त सलमान, तबरेज, सरफराज का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई और लगातार आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी गई। इसी क्रम में एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार की सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की घटना में शामिल एक आरोपी तबरेज जलालुद्दीन पट्टी मार्ग से कहीं जा रहा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेराबंदी शुरू की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग अलग-अलग दिशाओं में फरार हो जाते थे और लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी शामिल अभियुक्त अभी फरार है उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मुठभेड़ में बिलरियागंज थाने के प्रभारी सुनील कुमार दुबे सहित पूरी टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *