
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
मंगलवार को सीओ लालगंज के आफिस में तैनात हेडकांस्टल उमेश यादव और होमगार्ड राजेश की गिरफ्तारी होने के बाद उनसे हुई पूछताछ के दौरान आए इनपुट ने सभी को हिला दिया। आरोपियों के मुताबिक यह रुपये सीओ साहब के इशारे पर मांगा गया था। पूरी घटना की रिपोर्ट सिधारी थाने में दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।
इस संबंध में केस दर्ज कराने वाले भ्रष्टाचार निवारण टीम आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही उमेश ने बताया कि वह सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण की विवेचना का काम देखता है और उन्हीं के कहने पर मुकदमे से नाम निकालने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसी आधार पर दर्ज मुकदमे में सिपाही उमेश, होमगार्ड राजेश के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण भी नामजद किए गए हैं।
बता दें कि सीओ लालगंज कार्यालय से मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने एक हेडकांस्टेबल उमेश यादव और होमगार्ड राजेश को 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इनके खिलाफ मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की गयी थी।
