
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को नेहरू हाल में मनाई गयी। इस दौरान उनके स्मृतियों को याद किया गया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में स्वर्गीय नेता जी ने अपना बड़ा स्थान कायम किया। उनके विचारों, आदर्शों, संघर्षों पर चलकर ही देश खुशहाल व समृद्ध बन सकता है। आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता है, नेताजी के संघर्षों को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं।नेता जी के सामाजिक न्याय के रास्ते पर चल कर पीडीए के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव युग पुरुष थे। उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। आज उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में सामाजिक न्याय की ताकतें खड़ी हो गई है और संघर्ष कर रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित विधायक डॉ.संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव,पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए। नेताजी की पूण्यतिथि तिथि पर 27 गरीब छात्राओं को शिक्षा के लिए साइकिलें वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल, पूर्व प्रत्याशी जय राम सिंह पटेल, संतोष कुमार गौतम, पप्पू कुमार यादव, डॉ. हरिराम यादव, सूरज राजभर, जगदीश प्रसाद, शिवसागर यादव, वीरू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
