
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
थाना निजामाबाद की पुलिस फरिहां पुलिस बूथ के पास शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच उसे मुखबिर से सूचना मिली कि फरिहां गांव में जाहिद के मकान के पास प्रतिबंधित पशु काट कर उसकी मांस बेची जा रही है। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। चेकिंग छोड़कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के पूर्व ही मांस बेचने के धंधे में शामिल लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई। वे अंधेरे का लाभ उठाते मकान की छत से कूद कर भाग निकले। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बोरे में रखी करीब एक कुंतल प्रतिबंधित मांस मिली।
साथ ही जानवर को काटने में प्रयुक्त औजार व उपकरण आदि बरामद किये गए। पुलिस मांस सहित सभी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले में चार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
