
नरेंद्र बहादुर राय
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी के पास रविवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जब ग्रामीणों की नजर युवती पर पड़ी तो वे सन्न हो गए। मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। जीयनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान टावर पर चढ़ी युवती मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। सिफारिश के बाद भी युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देर तक जारी रहा। अंततः पुलिस की काफी सिफारिश के बाद किसी तरह युवती टावर से नीचे उतरी। पुलिस जांचकर रही है कि आखिर युवती मोबाइल से किससे बात कर रही थी। वह टावर पर क्यों चढ़ी। इसके पीछे माजरा क्या है। इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा।
