
दैनिक भारत न्यूज
निजामाबाद।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी असद (22) पुत्र स्व. नसीम शनिवार को कोई सामान लेने साइकल से फरिहां आया था।
सामान लेकर वह वापस घर जा रहा था। फरिहां रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार के साथ आते ही एक ट्रक ने असद को रौंद दिया। जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर निजामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर परिजन भी रोते बिलखते आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के पिता की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई है।
मृतक का एक भाई सऊदी अरब में रहता है। मृतक असद घर पर रहकर खेती गृहस्थी संभालता था।
