
दैनिक भारत न्यूज
अहरौला।
थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी प्रियांशु (14) शुक्रवार को चार बच्चों के साथ मंजूषा नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से प्रियांशु की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव की बरामदगी के लिए शुक्रवार को करीब छह घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका। काफी रात हो जाने की वजह से सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। दूसरे दिन शनिवार को मछली पकड़ने गए मछुवारों ने शमशाबाद के पास नदी में उतराया एक शव देखा। सूचना पर प्रशासन व एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अहरौला थाना को सौंप दिया। अहरौला थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर किशोर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था। उनके करुण क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखें नम थी।
