दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आवेदक लक्ष्मन विश्वकर्मा पुत्र फेकन विश्वकर्मा, निवासी हिलालपुर, थाना मेहनाजपुर का आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्र पुत्र रामफेर, निवासी बेला कलीचपुर, स्वयं को बीएसए कार्यालय आजमगढ़ का कर्मचारी बताते हुए एवं विभागीय परिचय पत्र दिखाकर सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इसी क्रम में आवेदक को भी उसने अपने भ्रम जाल में लपेट कर दो लाख तीस हजार नगद ले लिया। कुछ दिन बाद में उसने नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इस पर पीड़ित ने जब रुपये वापस करने की मांग करने लगा तो वह टाल मटोल करने लगा। मजबूर होकर थाना मेहनाजपुर पर आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *