
दैनिक भारत न्यूज
मुरादाबाद।
सर्किट हाउस में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पत्रकारों से कहा कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है। इस बार भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
संसद में जारी हंगामे और विपक्षी दलों पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए शिवपाल ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार, दोनों ही जनता से जुड़ी मूलभूत समस्याओं से मुंह मोड़कर भागना चाहती हैं, जनहित के मुद्दों का सामना करने से बचने के लिए सरकारें इस तरह की बातें कर रही हैं, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों पर बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि जब भी किसी प्रदेश में छात्रों, किसानों या नौजवानों पर लाठी और गोली चलाई जाती है, तो समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के पक्ष में मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी है, चाहे सरकार किसी भी दल की हो, जनता और युवाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा है।
