
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) आजमगढ़ द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम अभियुक्त 1. करन विश्वकर्मा पुत्र हरिओम सा0 घाटीपट्टी थाना रानी की सराय, 2. सूरज पुत्र लछिमन सा0 घाटीपट्टी थाना रानी की सराय, 3. आकाश यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी रेवरा परवेजपुर थाना निजामाबाद, 4. संकज पुत्र शिवलोकी निवासी चेवार पश्चिम थाना देवगांव जनपद, 05. फकरे आलम उर्फ फकरू पुत्र बदरूद्दीन निवासी कुरैश नगर थाना जीयनपुर, जो गुण्डा किस्म का व्यक्ति है, के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को आदेश की तिथि से आगामी 04 माह तक सम्बन्धित थाने में प्रत्येक पखवाड़े प्रभारी निरीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। यह सभी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ थानों में तमाम आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
