दैनिक भारत न्यूज

सीतापुर।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शराब के लिए ईंट से कूंचकर युवक की हत्या कर दी गयी। साथ ही उसकी लाश पर शराब डालकर शव को जलाया गया था। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया। इस चौकाने वाली घटना से लोग हतप्रभ हैं।
दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अधजली अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
परिजनों के अनुसार, युवक को पड़ोसी गांव के कुछ लोग अपने साथ बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उसका अधजला शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर आरोपियों के यहां शराब पीने जाता था। पिछले दो-तीन दिनों से शराब चोरी के आरोप को लेकर उसके और आरोपियों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव पर शराब डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *