दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने आजमगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गुरु परंपरा का सम्मान किया तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने गणेश मंदिर, दक्षिण मुखी माता मंदिर तथा प्रसिद्ध चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत महाराज जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। माल्यार्पण कर उन्हें मिठाई भेंट की और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देता है तथा राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,पल्हनी मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता श्यामनारायण सिंह, रविशंकर तिवारी, नीरज सिंह, मुंशी निषाद, अभिषेक गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, सौरभ कन्नौजिया, मोनू विश्वकर्मा, दिनेश राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *