दैनिक भारत न्यूज

लालगंज,(आजमगढ़)।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह एडवोकेट ने अपने आवास मसीरपुर पर शुक्रवार की शाम मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम में दी बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी,सदस्य गण,क्षेत्रीय गणमान्य लोग, तहसील बार के सदस्य तथा भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेद्र सिंह ने कहा कि मिलन समारोह में आए हुए सभी अधिवक्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों तथा भाजपा के पदाधिकारी का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। यह मिलन समारोह आपसी भाई चारे का प्रतीक है। जिसमें हम सभी सहकर्मी अधिवक्ता, इष्ट मित्र इकट्ठा होकर आपसी एकता और भाईचारा का संदेश देते हैं। अयं निज: परोवेति गणना लघु चेतसाम् , उदार चरितानाम तु वसुधैव कुटुंबकम। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देना ही इस मिलन समारोह का उद्देश्य है। 13 सितंबर 2024 को मेरा शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।इस चुनाव में दी बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं ने मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। जिसके लिए उन्हें मैं हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मिलन समारोह कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक अच्छा प्लेटफार्म है। जिसमें हम अपने वरिष्ठों,अधिवक्ता साथियों के द्वारा दिए गए प्रेम को एक दूसरे से मिल कर साझा करते हैं। वैसे तो दी बार एसोसिएशन का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, लेकिन बार के सम्मानित पदाधिकारी ,सदस्यों का इतना अधिक प्रेम और लगाव है कि वह मेरे कार्यकाल को बढ़ाते जा रहे हैं। क्योंकि मैंने जो विकास के कार्य प्रारंभ कराये हैं, उसमें कुछ पूर्ण हो चुके हैं। और अभीं कुछ बाकी हैं। उसी को देखते हुए मेरे कार्यकाल को बराबर बढ़ाया जा रहा हैं। मैं इसके लिए भी बार के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। विधायक निधि द्वारा सुसज्जीकृत अधिवक्ता भवन का उद्घाटन माननीय दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष विभाग के द्वारा 30 जून दिन मंगलवार को दिन में 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें सभी सम्मानित अधिवक्ताओं , क्षेत्रीय गणमान्य लोगों से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, चेयरमैन समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र सिंह खन्ना, विजय प्रकाश पांडेय, इंद्रभानु चौबे, देवेंद्र नाथ पांडेय, प्रसिद्ध नारायण सिंह, अशोक अष्ठाना, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, सुनील सिंह डब्बू ,राम नयन सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश यादव, अरुण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, हामिद अली, विनय शंकर राय, सुधांशु सिंह, दयाशंकर सिंह, शिव प्रकाश यादव, राम सेवक यादव, विनय चतुर्वेदी, शिवेंद्र राय, जितेंद्र सिंह ,सुभाष यादव, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल राज गुप्त, प्रशांत राय गोल्डी, आदि बहुत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *