दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दिल्ली से फारचूनर चुराकर मणिपुर बेचने के लिए ले जाई जा रही फारचुनर को आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाने की पुलिस ने गाड़ी सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गिरोह से जुड़े तीन और सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। जिनकी तलाश की जा रही।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक गिरफ्तार चोर तोइजम नटराज सिंह पुत्र तोइजम निमाई सिंह है। वह मणिपुर इंफाल इस्ट जिले के थाना पोरंपाट के वांगखेई थंबालखोंगा गांव का निवासी है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह 26 जून को क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सरदहां अंडरपास मौजूद थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 226.3 किमी. के पास एक सफेद रंग की फारचूनर चोरी की है। पुलिस ने तत्काल फारचूनर और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की इस दौरान पता चला कि यह गाड़ी चोरी की है। जिसे दिल्ली से चोरी किया गया है। यह गाड़ी दिल्ली से चोरी की गयी है। जिसे बेचने के लिए मणिपुर ले जाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि बरामद हुई फारचूनर की करीब 50 लाख रुपये आनकी गयी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार चोर से हुई पूछताछ में अब तक तीन लोगों के नाम की जानकारी हुई है। उशकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *