
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार (आजमगढ)।
गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा कटघर में बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार कर लिया। गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा कटघर निवासी डॉक्टर जेपी यादव गोसाई की बाजार में अपना निजी चिकित्सालय चलते हैं और परिवार के साथ रहते हैं। गांव वाले मकान को किराए पर दिए हुए हैं। किराएदार श्रीराम सरोज पुत्र मिठाई सरोज बैंक ऑफ़ बड़ोदा नंदगांव में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। शाखा प्रबंधक रात में भोजन के उपरांत सो गए। बृहस्पतिवार को लगभग रात 12:00 बजे के बाद चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और घर के अंदर चले गए। शाखा प्रबंधक के कमरे से अलमारी में रखा हुआ सोने का चैन एक अंगूठी और 5000 रुपए नगद लेकर गए। इसके बाद डॉक्टर जेपी यादव के पड़ोसी चंद्रशेखर उर्फ नितेश पुत्र स्वर्गीय फूलचंद यादव के घर में घर के पीछे से छत पर चढ़कर घर के अंदर चले गए। जहां पर घर में रखे हुए तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी, एक सोने का जालीदार हार, एक मंगलसूत्र, एक नथिया और 1.5 लाख नगद चोरों के हाथ लगा। चंद्रशेखर यादव की गोसाई की बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। जिन्होंने दुकान के सामान लाने हेतु 1.5 लाख रुपए घर में रखे हुए थे। घटना की सूचना स्थानी पुलिस चौकी गोसाई की गोसाई की बाजार पर दे दी गई है।
