
दैनिक भारत न्यूज
मेहनगर।
कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मेहनगर थाने पर तैनात रिंग रूट सिपाही हरेराम यादव देवरिया जिला निवासी जो कस्बे में शनि राय के मकान में किराये पर रहते हैं, एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि मकान की लगभग 10 फीट ऊंची दीवार का बारजा को बंदरों ने झकझोर दिया, जिससे दीवार का हिस्सा गिर पड़ा। उस समय सिपाही हरेराम वहीं बैठे हुए थे और मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
हादसे में उनके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मकान मालिक व लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों डॉ शिवप्रसाद पाण्डेय,आदित्य चतुर्वेदी,अशोक गुप्ता अनूप सेठ,सभासद सुधीर राय,समाज सेवी विजय शंकर राय ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
