दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
न्यायालयों में भ्रष्ट्राचार तथा मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गुरुवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, रवि नरायन राय, सुबेदार यादव, ओम प्रकाश मिश्रा , अशोक कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री अनिलकुमार सिंह, राजेश सिंह पाराशर, अशोक सिंह आदि अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसी बैठक में मांग की गई कि न्यायालय कक्षों में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां लगाई जाए। कार्यालयों में काम के नाम पर धन उगाही बंद की जाय। दीवानी न्यायालय के दोनों परिसरों के बीच में सड़क पार करने में आए दिन अधिवक्ता वाहनों से टकराकर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए सड़क को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक गाड़ियों का आवागमन बंद किया जाए। साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की जाए। इसी बैठक में यह भी मांग की गई सिविल तथा फौजदारी मुकदमों के लिए अलग-अलग अदालतों की व्यवस्था की जाए। इन सभी समस्याओं को लेकर सर्वसम्मति से गुरुवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *