
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में चर्चा के दौरान डीएम रविंद्र कुमार के प्रयास की जमकर तारीफ किया।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमसा केवल एक नदी ही नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सजीव धारा है।
उन्होने कहा कि अध्योध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र के लोगों के जन जीवन की धूरी हुआ करती थी, लेकिन पूदूषण की वजह से इसकी अविरल धारा में रूकावट आने लगी थी। उन्होने कहा कि गाद, कूड़ा-कचरा और गंदगी ने तमसा नदी के प्रवाह को रोक दिया था, इसके बाद यहां के लोगों ने तमसा को एक नया जीवन देने का अभियान शुरू किया, नदी की सफाई की गयी, नदी के किनारों पर छायादार, फलदार पेड़ लगाये गये। स्थानीय लोग कर्तव्य भावना से इस कार्य में जुटे थे और सबके प्रयास से नदी का पुनरोद्धार हो गया।
बता दें कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा अप्रैल 2025 में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात लगातार प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होने प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण नदी पुनरोद्धार योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए जनपद की ऐतिहासिक, पौणाणिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तमसा नदी को पुनर्जिवित करने की जिम्मेदारी उठायी थी।
उन्होंने तमसा नदी के तट पर स्थित चन्द्रमा ऋषि आश्रम का लगातार भ्रमण किया एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजन तैयार कराया।
जिलाधिकारी ने तमसा नदी के जल को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मनरेगा, स्वयं सेवी संगठनों एवं आम जनमानस के सहयोग से जनपद के अन्दर 89 किलोमीटर में बहने वाली तमसा नदी से गाद, प्लास्टिक, कचरा एवं दाह संस्कार के पश्चात फेंके हुए कपड़ों को हटाकर सफाई करायी गयी एवं तमसा नदी के जल को नहाने एवं आचमन योग्य बनाया गया।
डीएम के प्रयास से जिला गंगा समिति एवं स्थनीय लोगों से सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया गया। तमसा नदी गंगा की सहायक एवं प्राचीन नदी है, यदि नदी अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ एवं मऊ से प्रवाहित होते हुए जनपद बलिया में गंगा नदी में मिल जाती है। तमसा नदी का पुनर्जीवन, गंगा की सहायक नदियों की सफाई एवं संरक्षण के लिए एक व्यापक एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। नमामि गंगे एक व्यापक एवं समग्र परियोजना है, जिसके अन्तर्गत गंगा एवं सहायक नदियों एवं छोटी नदियों से संरक्षण एवं जल की गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तमसा नदी जनपद आजमगढ़ में लगभग 89 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है तथा इसके किनारे जनपद के 111 ग्राम पंचायतें पड़ती है।
जिलाधिकारी ने शुरू से ही समस्त ग्राम पंचायतों के साथ जनपद स्तर पर बैठक कर उन्हें नदी की सफाई एवं उससे मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी के प्रयासों से जहां नदी पट गयी थी, वहां से गाद निकलवाया गया तथा नदी के किनारे से गंदगी को हटाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नदी के किनारे की खाली जमीनों की पैमाइश कराते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगवाये गये, जिसके फल एवं लकड़ी का प्रयोग वहां की ग्राम पंचायतों को होगा।
