
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज के रेतवां गांव में स्थित प्राचिन शिव मंदिर में तोड़फोड़ किए। डीह बाबा की प्रतिमा को कई खंड में कर दिए। सूचना देने के बाद भी देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की निष्क्रियता से खंडित प्रतिमा पर जलाभिषेक करने को मजबूर हैं लोग।
रेतवां गांव में प्रसिद्ध रटेश्वरनाथ भगवान का मंदिर है। प्राचिन मंदिर से क्षेत्र के तमाम लोगों की आस्था जुड़ी है। यहां पर हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन पवित्र सावन मास में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। तेरह जुलाई की रात मनबढ़ मंदिर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरा बंद करके मंदिर में तोड़फोड़ किए। इस दौरान डीह बाबा की प्रतिमा को कई खंड में कर दिए। घटना के संबंध में पुजारी जवाहिर लाल, सभासद राम अवतार चौहान, धर्मराज चौहान आदि ने बताया कि डायल 112 पर सूचना दी गयी। लालगंज चौकी पर जाकर लिखित सूचना दिया गया। लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय मौन साध गयी। उधर मंदिर कमेटी के लोग पुलिस के आने के इंतजार में मरम्मत नहीं कराए। जिसका परिणाम रहा सोमवार को यहां भोर से ही भीड़ जुटने लगी। लोग खंडित प्रतिमा पर जलाभिषेक किए। मंदिर की स्थिति देखकर लोगों में आक्रोश है।
मेहरोकला गांव निवासी राजेश राय ने बताया कि मंदिर से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर तहसील मुख्यालय है। जहां एसडीएम, सीओ बैठते हैं। यहां पर पुलिस चौकी स्थित है। सरकार सनातन धर्म को बढ़ावा दे रही है। धर्म का प्रचार करवा रही है। वहीं लापरवाही के चलते श्रद्धालु खंडित प्रतिमा का जलाभिषेक करने को मजबूर हैं।
