
सोशल मीडिया में पोस्ट करके धार्मिक भावना कर रहा था आहत
बिलरियागंज थाने की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाने की पुलिस मंगलवार को सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्टिंग करके लोगों की धार्मिक भावना आहत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी अब जेल की हवा खा रहा है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट डाल रहा था। साथ ही आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहा था। पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि अभद्र कमेंट करने वाला ओसामा अहमद पुत्र इकबाल अहमद है। वह पुराना चौका थाना बिलरियागंज का रहने वाला है। ओसामा खासतौर से वर्ग विशेष के सम्बन्धित देवी देवताओं पर आपत्ति जनक कमेंट (सोशल मीडिया) करके धार्मिक भावना आहत कर रहा था। वह चाह रहा था कि उसके कमेंट से सामाजिक सौहार्द बिगड़े।
उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने प्रकरण की जाँच किया। जाचोंपरान्त आरोप सही पाया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः
बिलरियागंज थाने के उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त ओसामा अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी पुराना चौका थाना बिलरियागंज को उसके घर पुराना चौका से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश की। जहां से उसे जेल भज दिया गया।