दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टिकटगाढ़ के स्थित न्यू आयुष नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा दोनों की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। एक तरफ जहां जिला के उच्च अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई पर आमादा है। वहीं पर झोलाछाप डॉक्टर एक बार नर्सिंग होम सील होने के बाद दूसरे नाम से नर्सिंग होम चला रहे हैं। जिसके फल स्वरुप शनिवार को करीना उम्र 26 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र निवासी मऊ परासी रायपुर मेहनाजपुर जो कि अपने ससुराल खुरसू देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रहकर जीवन यापन कर रहा था। शुक्रवार की रात सबसे पहले वह प्रसव के लिए 100 शैय्या हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर दर्द न होने पर तथाकथित आशा द्वारा उसे न्यू आयुष नर्सिंग होम में भरती कर दिया गया। जहां पर तथाकथित डॉक्टर ने 3 घंटे में प्रसव कराने की बात कही। परिजनों ने कहा कि 3 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद नॉर्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी होने के बाद उन्होंने तुरंत करीना को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही की वजह से जच्चा और बच्चा दोनों की मृत्यु हुई। परिजनों ने 1076 एवं 100 नम्बर पर कॉल कर इसकी सूचना दी थी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ीत परिवार के परिजनों से पुछताछ कर बांडी को पीएम के लिए प्राइवेट एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाकर पुलिस जांच में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *