साल 2014 में शुरू हुआ था इसका निर्माण, 13 लाख हो चुके हैं खर्च

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक के बलिया कल्याणपुर गांव में नौ साल बाद भी अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके निर्माण के लिए जारी किया गया 13 लाख रुपये का बजट खत्म हो चुका है। धन खर्च के बावजूद निर्माण पूरा न होने से क्षेत्र में चर्रचाओं का बाजार गरम है।
जानकारी के मुताबिक बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत बलिया कल्याणपुर ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण 2014-15 में लगभग तेरह लाख की लागत से बना हुआ है। धन का भुगतान हो चुका है। उसके बाद भी अपूर्ण है। उस समय 2010 से 15 तक प्रधान शेराज अहमद थे। उन्होंने बताया की मैंने पूर्ण रूप से बनवा दिया था। बीच में आंधी तूफान आया करकट उड़ गया। उसके बाद 2015 से 2020 तक प्रधान भीम यादव थे। भीम यादव का कहना है कि जब मैं प्रधान हुआ, तब करकट लगा ही नहीं था। ब्लॉक स्तर से लोगों ने कहा कि रिपेयर करा दो, सब सही हो जाएगा। उसमें पैसा ज्यादा लगना था। इसलिए मैंने नहीं कराया। 2021 में प्रधान ओम प्रकाश वर्मा रहे। उन्होंने बताया की चकबंदी चल रही है, अभी वहां तक रास्ता जाने के लिए भी नहीं है। मुझे कोई बजट इस संबंध में नहीं मिला। इसलिए अंत्येष्टि स्थल अधर में पड़ा हुआ है।
इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी राम आशीष सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में किसी ने जिले से सूचना के तहत रिपोर्ट मांगी गई थी। मेरे द्वारा जांच की गई। जिले से सूचना के तहत रिपोर्ट मांगी गई थी। उसमें मैं मौके पर जाकर जांच किया। उस दौरान अंत्येष्टि स्थल अपूर्वण पाया गया। मैंने जनसूचना पर लिखित रूप में भेज दिया। एडीओ पंचायत बिलरियागंज ने बताया इस मद में अगर जिले से धन प्राप्त होगा या क्षेत्र पंचायत से प्राप्त होने पर कार्य पूर्ण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *