
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी रमेश चंद्र पाठक की 17 फरवरी 2025 को हत्याकर लाश जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नहर में फेंकी गयी थी। पुलिस शनिवार को रमेश के हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए घटना में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। आरोपियों ने बताया कि उधार की रकम न चुकानी पड़े इसलिए सभी ने योजनाबद्ध तरीके से रमेश की हत्याकर लाश फेंक दिए थे।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रविन्द्र सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ साधू सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह है। वह शहर के बिलरिया की चुंगी मुहल्ले का निवासी है। मूलरूप से बलिया जिले के रसड़ा थाने के लखुआ प्रधानपुर गांव निवासी, शहर कोतवाली के शेखपुरा गांव निवासी हरिकेश चौहान पुत्र सूर्यनाथ चौहान, जीयनपुर कस्बे के आर्यनगर मुहल्ला निवासी मो. फैसल पुत्र अब्दुल मन्नान और सिधारी थाने के खेमऊपुर गांव निवासी विजय सिंह उर्फ बन्टी पुत्र चन्द्रभूषण सिंह का नाम शामिल है। जबकि फरार आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी भोला सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उर्फ पिंकी सिंह का नाम शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से
घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार, एक बाइक, नायलान की रस्सी, 6 मोबाईल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल शामिल है।
000000000
यह रहा पूरा मामलाः
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी चाँदनी पाठक पत्नी राजेश चन्द्र पाठक ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे पति राजेश चन्द्र पाठक पुत्र स्व. सुरेश चन्द्र पाठक दिनांक 17.02.25 को दोपहर 02.30 बजे से सम्पर्क में नहीं है व उनका मो.नं. भी स्विच ऑफ बता रहा है। कुछ दिन पूर्व दिनांक 21/12/24 को वादिनी के पति के मो.नं. पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा भगौती बनाम सहबाज में पैरवी करने के कारण जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमा वृजराज यादव (बिजली) पुत्र मोहित यादव ग्राम आहोपट्टी पो0 पठखौली से चल रहा है। उसी से सम्बन्धित एक अन्य मुकदमा माननीय न्यायालय आजमगढ़ के यहां शांतिभंग की धारा में मेरे पति व वृजराज यादव (बिजली) के बीच चल रहा है। दिनांक 17/02/25 को उसी मुकदमे की पैरवी कर घर वापस आये तब रविन्दर सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी लखुआ पोस्ट प्रधानपुर थाना रसड़ा जिला बलिया का फोन आया और वादिनी के पति को उनके द्वारा कहीं बुलाया गया। मेरी जानकारी में मेरे पति एवं रविन्दर सिंह व हरिकेश चौहान निवासी शेखपुरा (अहियाई) के बीच पैसे का लेन देन था। दिनांक 18.02.25 को रात्रि 09.00 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना देकर मुझे एक लावरिस लाश की फोटो दिखाई गई जिसे देखकर मैंने पहचाना कि लाश की फोटो मेरे पति की है। मुझे आशंका है कि इन तीनों की साजिश से मेरे पति की हत्या कर दी गई है।
000000000
पूछताछ के दौरान उगले राजः
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ साधू सिंह ने पूछताछ पर बताया कि राजेशचन्द्र पाठक से मैंनें 15 लाख रूपये उधार लिया था। और अपने साथी हरिकेश चौहान को भी 15 लाख रूपये उधार दिलवाया था। जिसका 1.5 लाख रूपये प्रतिमाह व्याज दिया करता था। इधर कुछ दिनों से व्याज न दे पाने के कारण राजेशचन्द्र पाठक मुझे व हरिकेश चौहान को पैसा वापस करने के लिए डराते धमकाते थे। तथा बीच बीच में घर जाकर भी भला बुरा कहते हैं। हमलोगों को यह बात बहुत ही खराब लगती थी। बार बार कहने पर कि जल्द ही पैसा वापस कर देंगे, इस पर राजेशचन्द्र पाठक जहाँ कहीं भी मिलते थे भला बुरा कहते थे। इस बात को मैंनें अपने भांजे भोला सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उर्फ पिंकी निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर व उसके दोस्त चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू पुत्र रामआशीष सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को बतायी। इसी बात को लेकर हमलोगों नें मिलकर राजेशचन्द्र पाठक को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। दिनांक 17.2.25 को योजना के तहत हमलोगों नें राजेशचन्द्र पाठक को फोन से प्लाट दिखाने के लिए उकरौड़ा बुलाया। जहाँ पूर्व योजना के तहत भोला सिंह , चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू अपने साथी मोहम्मद फैसल पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी आर्यनगर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व विजय सिंह उर्फ बन्टी सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रभूषण सिंह निवासी खेमउपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के साथ ब्रेजा कार से उकरौड़ा प्लाट स्थल पर पहुँचे। जहाँ राजेशचन्द्र पाठक को पैसा गिनने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को लेकर जीयनपुर की तरफ जाते समय रास्ते में कार में ही चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू , भोला सिंह व मोहम्मद फैसल ने मिलकर नायलान की प्लास्टिक की रस्सी से राजेशचन्द्र पाठक का गला दबाकर मार दिया और शव को छिपाने के दृष्टि से जीयनपुर मोहम्मदाबाद बार्डर के हरदूपुर नहर में फेंक दिया।
000000000
गिरफ्तारी करने वाली टीमः
प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली शशि मौली पाण्डेय,
निरीक्षक अपराध रफी आलम, उप निरीक्षक राज नारायण पाण्डेय, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उप निरीक्षक देवेन्द्रनाथ दूबे, उप निरीक्षक प्रदीप वाजपेयी, उप निरीक्षक रामकिशोर शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल विवेक शाह, कांस्टेबल अभय राज पासवान,.कांस्टेबल विवेक शाह, कांस्टेबल संदीप यादव का नाम शामिल है।
