
दैनिक भारत न्यूज
बागपत।
जिले की रहने वाली एक महिला अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए फूफा के साथ झाड़फूंक कराने के लिए मौलाना के पास गयी थी। जहां बंद कमरे में महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता किसी तरह से हिम्मत जुटाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बागपत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एएसपी बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बागपत जिले की रहने वाली एक महिला का पति और फूफा दोनों जेल में बंद थे। फूफा जेल से बाहर निकल आया। जबकि महिला का पति अभी भी जेल में बंद है। महिला ने अपने फूफा महताब से बाहर निकलने का राज पूछी तो महताब ने कहा मैंने झाड़ फूंक कराया और बाहर निकल आया। इसके बाद महिला पति को जेल से बाहर निकालने के लिए झाड़ फूंक कराने के लिए छह जनवरी 2025 को महिला घर से निकल गयी और गौरीपुर पहुंच गयी। वहां विज्ञाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर जिले के गफ्फार मिला और महिला को लेकर अपने घर पहुंचा। वहां महिला का फूफा महताब भी मौजूद था। महिला के मुताबिक वहां खेड़ा मस्ताना, मुजफ्फरनगर का रहने वाला महबूब और शिकारपुर भोरा कला, मुजफ्फरनगर का रहने वाला नसीम मौजूद था। महबूब और नसीम कमरे में झाड़फूंक की तैयारी कर रहे थे। महिला के मुताबिक कमरे में उसके साथ महबूब और नसीम को बंद कर सभी बाहर निकल गये। रात्रि करीब 11 बजे पानी पीने को दिया गया। पानी पीने के बाद वह बेहोशी हाल में हो गयी। इसके बाद उसे होश आया तो कपड़े अस्त ब्यस्त थे। शरीर में दर्द था। महिला किसी तरह से घर पहुंची और घर वालों को बताते हुए भाई के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराई। एएसपी बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बागपत पुलिस इस जघन्य घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
