
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
मथुरा।
पति और पत्नी के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि नाराज पत्नी आठ लाख रुपये में अपने पति के हत्या की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। सोमवार को मथुरा जिले की पुलिस ने घटना के रहस्य से पर्दा उठा दिया। यह पूरा मामला मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के नगला माना गांव का है।

मथुरा जिले के सौंख रोड स्थित नगला माना गांल में 22 नवंबर 2024 की रात करीब दस बजे अज्ञात हमलावर घर में घूसकर उमेश कुमार (37) की गोली मारकर हत्या कर दिए। पुलिस जांच शुरू की तो पता चला कि उमेश की हत्या उसकी पत्नी ने कराई है। लेकिन सबूत न होने पर पुलिस सबूत जुटाने लगी। पुख्ता सबूत के साथ सोमवार को मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।
घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक उमेश और उसकी पत्नी में काफी दिनों ने अनबन चल रही थी। दोनों में आए दिन मारपीट और झगड़ा भी होता था। इसी बीच उमेश की पत्नी का छाता कोतवाली के तरौली सुमाली निवासी पवन से नजदीकियां बढ़ गई। पति से होने वाले झगड़े से तंग आकर पत्नी ने प्रेमी पवन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पवन ने इसके लिए मूल फरह के मेघपुर एवं हाल तरौली निवासी अजय, मूल बरसाना के गांव हाथिया और हाल कृष्णा आर्चिड थाना निवासी कुनाल को 8 लाख रुपये की सुपारी दी। महिला ने अजय को सोने-चांदी के जेवरात दिए। गहने बेचकर 17 हजार रुपये मिला। जिसे बदमाशों ने पेशगी के तौर पर रखा लिया। बची हुई रकम मृतक की जमीन बेचकर देने की बात तय हुई थी। हत्या का सौदा तय होने पर योजना बद्ध तरीके से 22 नवंबर 2024 की रात करीब 11 बजे अजय और कुनाल पल्सर बाइक से उमेश के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उमेश ने दरवाजा खोला हमलावरों ने उसे गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। उमेश की हत्या के बाद आरोपियों ने फोनकर उसे काम हो जाने की सूचना दिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में महिला की भूमिका संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गयी। इस दौरान सच का पता चला। पुलिस आरोपियों की जानकारी कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। सोमवार की दोपहर पुलिस ने अजय, पवन और कुनाल को इंडस्ट्रियल एरिया के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख हत्यारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अजय घायल हो गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया और घायल को घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
