
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के तरकुलहा गांव में जमीन मापी के लिए राजस्व टीम व भारी पुलिस के साथ पहुंची थी। जमीन के अन्य हिस्सेदार भी मौके पर पहुंच गये। नापी का विरोध करने के साथ राजस्व व पुलिस फोर्स पर बैनामा लेने वाले के प्रभाव में उसी के हिसाब से काम करने का आरोप लगाया। शिकायत पर एसडीएम को भी गुमराह किया। अन्य हिस्सेदारों को पुलिस ने दबाव बनाकर मौके से हटा दिया। यह आरोप श्रृगारी देवी, सुमन, शीला,चंद्रमोहन, आदि लगाया। पीड़ितों ने बताया कि गांव के डॉ मनोज अपनी मां के नाम पांच विस्वा जमीन का बैनामा कराए हैं। जिसे मनमाने ढंगसे कब्जा कर रहे हैं। 32 विस्वास का रकबा है। जिसमें पन्द्रह हिस्सेदार हैं। दो लोग बैनामा किये हैं। जिसकी मापी को टीम पहुंची थी। एसडीएम ने सहमती के आधार पर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस व राजस्व टीम डां. मनोज के प्रभाव में आकर उनके अनुसार नापी किए। एसडीएम से शिकायत भी की गयी। नापी के बाद दो बार रात में 112 की पुलिस आयी। वहां विवाद न बढ़े कोई काम न करने की चेतावनी देते हुए दो लोगों को थाने ले गई। पीड़ितों का कहना है हम लोग सक्षम नहीं हैं। हमारी नहीं सुनी गई न सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया गया। हम लोग एसडीएम से लिखित शिकायत करेंगे। क्योंकि यहां जमीन के गलत नापी को लेकर हिस्सेदारों में आक्रोश है। यहां कुछ भी हो सकता है। टीम बनाकर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के सामने मापी कराने की मांग करने तहसील जायेंगे।
