
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ कार्यकर्ता, गौरा इंटर कॉलेज मेहनगर के पूर्व प्रधानाचार्य शम्भू का पूरा सांगठनिक जिला लालगंज के निवासी हरिपूजन सिंह (65 वर्ष) की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है।
अस्वस्थ होने पर पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ भर्ती कर गया था। जहां उनकी हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु। हरि पूजन सिंह की मृत्यु का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला लालगंज और आजमगढ़ जिले के लगभग सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके दाह संस्कार में सम्मिलित होने के लिए उनके पैतृक आवास शंभू का पूरा पहुंचे और शव यात्रा में साथ साथ रहे। हरिपूजन सिंह मेहनगर में विद्यालय के आवास में रहते थे। यहीं रहते हुए उन्होंने तत्कालीन जनसंघ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित थे। शिक्षक और प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए भी आपने भारतीय जनता पार्टी की अनवरत सेवा की। उनके बड़े भाई शिवपूजन सिंह भी गौरा इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। ईश्वर की कृपा से इनका भरा पूरा परिवार है। इनकी पत्नी राधिका सिंह पारस कन्या इंटर कॉलेज बिन्द्रा बाजार में शिक्षिका पद पर कार्यरत हैं। इनके बड़े बेटे अभिषेक सिंह बाबी वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के जिला मंत्री हैं। दूसरे पुत्र अमित सिंह दिल्ली में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। तीसरे पुत्र आशीष सिंह उर्फ बंटी सिंह पीजीआई चक्रपानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तथा चौथे अवनीश सिंह उर्फ बप्पू सिंह पीजी कॉलेज मऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। पौत्र शाश्वत सिंह उर्फ देव सिंह और दिवा, शिवान्या, नायरा उर्फ दित्या तेजस्वी और यशस्वी सिंह आदि पौत्रियां हैं। शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, ऋषि कान्त राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, घनश्याम पटेल, सच्चिदानंद सिंह, जिला महामंत्री हरीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नयन सिंह, हनुमन्त सिंह, जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह उर्फ डब्बू सिंह, दिलीप बघेल, मंडल अध्यक्ष रमन यादव, भवन प्रताप चौहान, राजेश सिंह आदि शामिल थे।
