दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आस्था का पर्व छठ मईया का व्रत रखने वाली महिलाओं ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देकर मंगल कामना कीं। इस पर्व को मनाने के लिए लोग काफी दिन से तैयारी कर रहे थे।
गुरुवार को पर्व मनाने के लिए सभी घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। छठ पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए देश प्रदेश से लोग के अपने घर आ चुकें हैं। ऐसे ही नरफोरा गांव निवासी बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ डॉक्टर राकेश सिंह छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंच चुके हैं। उनकी मां बसंती सिंह उम्र 72 वर्ष पत्नी चंद्रमा लगभग 38 वर्षों से लगातार डाला छठ का व्रत रखती हैं।इनका मायका मऊ जिले के चिरैयाकोट के सरैया गांव में है। उन्होंने बताया कि पुत्र की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा जाता है। मुझे 38 वर्ष से अधिक हो गया यह व्रत रखते हुए मुझे देखकर के ही मेरे आस-पास के गांव की महिलाओं ने छठ मां का व्रत रखना शुरू कर दिया है। इस व्रत का बड़ा ही फायदा है। माता की कृपा से परिवार में धन- धान्य में और समृद्धि में काफी वृद्धि हुई है। माता की कृपा से मेरा बड़ा बेटा बेसिक शिक्षा अधिकारी बन गया वह छोटा बेटा देवरिया जिले में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। बहू ग्राम प्रधान है। छठ में मेरे दोनों बेटे डॉ राकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ व धर्मेंद्र प्रताप सिंह पत्नी पूनम सिंह बच्चे सहित छठ व्रत में शामिल होते हैं। छठ मां की कृपा से मेरा पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। मुझसे ही प्रेरित होकर के मेरी दोनों बहुएं और बेटियां भी यह व्रत रखती हैं। छठ मां के व्रत में मेरा पूरा परिवार एकत्रित होता है। हम लोग इस पर्व का बड़ा ही आनंद लेते हैं। इस व्रत को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। व्रती महिलाएं शाम 3 बजे से ही छठी मां की पूजा के लिए पोखरों और सरोवरों तथा नदी के पानी में भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना और अपने परिवार के कल्याण की कामना करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *