दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली।
जानेमाने उद्योग पति रतन टाटा का बुधवार की रात को निधन हो गया। वे 86 साल के थे। टाटा ग्रुप की तरफ से इस बात की पुष्टि की गयी। रतन टाटा की शादी नहीं हुई थी।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान का दिन है। वह एस साधारण व्यक्ति थे।
रतन टाटा ने मार्च 1991 में टाटा संस के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया और लगातार दिसंबर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। टाटा समूह को बुलंदियों तक ले गये। साल 2008 में भारत सरकार की तरफ से रतन टाटा को पद्म विभुषण से सम्मानित किया था। उनके निधन से देश में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *