
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
पुलिस और प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद जिले में धर्मांतरण के मामले में रोक नहीं लग पा रहा। केस दर्ज कर पुलिस मौन साध जा रही है। जबकि समाज को तोड़ने वाले लोग पुनः सक्रिय हो जा रहे हैं। लापरवाही का ही परिणाम है कि रविवार को महराजगंज और कंधरापुर थाना क्षेत्र में हिन्दू महिला पुरूष को इसाई बनाने की पूरी तैयारी थी, ऐन वक्त पर समाज को जोड़े रखने के लिए काम करने वाले संगठनों के लोग पह़ुंच गये। पुलिस को सूचना दे दिए। एसपी हेमराज मीना की टीम ने भी इस मामले में सक्रियता बरती और दर्जनों लोग अपना धर्म नहीं बदल पाए। पुलिस इस मामले मेऔ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। जबकि अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
रविवार को जिन गांव में धर्मांतरण हो रहा था। उसमें कंधरापुर और महराजगंज थाने के पांडेय चौरा, पहलवानपुर सहित तीन गांव का नाम शामिल है।
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि भूत प्रेत ठीक कराने के बहाने यहां पर इकट्ठा किए गये थे। महिला, पुरूष और बच्चों का माइंडवास किया जा रहा था। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि कंधरापुर, महराजगंज, कप्तानगंज आदि थाना क्षेत्रों में इस तरह से धर्म परिवर्तन के कई मामले उजागर हुए। पुलिस केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात तो कही थी, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी। उसी लचर व्यवस्था का परिणाम रहा कि यहां पुनः धर्म परिवर्तन करने वाले गिरोह के सदस्य पुनः सक्रिय हो गये हैं। जिसका परिणाम रविवार को कंधरापुर और महराजगंज क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने का कार्य शुरू हो गया था। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ क्या क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।
