आशीष तिवारी
आजमगढ़।
जिले भर में ज्यादातर विद्यालयों के प्रबंधक पढ़ाई के समय में स्कूल पहुंच जा रहे थे, शिक्षक पढ़ाई छोड़कर उनके आव भगत में लग जाते थे, या फिर प्रबंधक शिक्षकों से मनमाना काम करवाते थे, इससे बच्चों का नुकसान हो रहा था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सभी प्रबंधकों को सख्त आदेश जारी किए हैं कि स्कूल या कालेज में पढ़ाई के दौरान कोई प्रबंधक नहीं जाएगा। बहुत ही कोई आवश्यक कार्य होने पर ही वहां जाएंगे। डीआईओएस का यह आदेश सभी अशासकिय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के लिए मान्य रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अबरार अहमद ने 28 सितंबर 20254 को डीआईओएस कार्यालय में लिखित शिकायत किए थे। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने पहले जांच कराया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीआईओएस ने चार अक्टूबर 2024 को यह आदेश पारित किया है। शिक्षकों का मानना है कि डीआईओएस के इस आदेश से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।
