
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील महोत्सव में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल अनेक प्राइवेट कॉन्वेंट विद्यालयों के साथ सरकारी विद्यालयों में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज, एसबी इंटर कॉलेज लहुआ, जनता इंटर कॉलेज मेहनाजपुर, गांधी इंटर कॉलेज कूबा तथा यदुनाथ इंटर कॉलेज बहादुरपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भारतीय लोक विधा व नृत्य में अनेक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। परंतु आयोजक व निर्णायकों की साठगांठ और मिली भगत से सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बेहतरीन अभिनय और कला को नकारते हुए निजी संस्थाओं के कॉन्वेंट बच्चों को स्थान दिया गया। जिससे सरकारी विद्यालयों के बच्चों व अध्यापकों में निराशा व्याप्त हो गई।
ट्रायल कार्यक्रम में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय लालगंज के छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सारे दर्शक और बच्चों साथ वे लोग भी झूम उठे जिन्हें निर्णय करना था। वे जज की भूमिका में थे, उनसे ऐसी आशा न थी। झूम उठे लेकिन इस कार्यक्रम को जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। शिक्षकों ने संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक करके उक्त कार्यक्रमों में बच्चों के साथ पक्षपात व बेईमानी पूर्ण किए गए निर्णय की घोर भर्त्सना की और जिलाधिकारी आजमगढ़ तथा एसडीएम लालगंज से मांग की कि अच्छे कार्यक्रम की वीडियो क्लिप देखकर के पुनः निष्पक्ष निर्णय लिया जाए। ताकि बच्चों का उत्साह कम न होने पाए।बैठक में राधेश्याम राजभर, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, राम मूरत, अंतिम गुप्ता, रेखा जैसवार, मंजूबाला, विनोद सरोज, राम जन्म, अभिषेक, विकास सिंह, मनीष चतुर्वेदी, विवेक माली, प्रदीप पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
