आशीष तिवारी

आजमगढ़।
डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एक साल से लंबित 38 मुकदमों की समीक्षा किए। मुकदमों की विवेचना जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विवेचकों को निर्देश दिए। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया था।
एसपी ने बताया कि एक साल से लंबित कुल 38 मुकदमों की फाइलों के साथ विवेचकों को बुलाया गया था। दर्ज मुकदमों के आधार पर समीक्षा की गयी। साथ ही विवेचकों से विवेचना पूरी करने में आ रही दिक्कतों और अड़चनों के विषय में सभी से बारी बारी पूछा गया। इस दौरान वादी मुकदमा से भी बातचीत की गयी। साथ ही उनके मुकदमों के प्रगति की उन्हें जानकारी दी गयी। एसपी ने कहा कि सभी विवेचकों को आने वाली अड़चनों को दूर करते हुए जल्द विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि समीक्षा के दौरान उपस्थित विवेचकों को साईबर क्राइम, आईटी एक्ट, गुमशुदगी, नौकरी / पैसा दोगुना / अन्य फ्राड के सम्बन्ध विवेचनात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा प्रश्नोत्तर किया गया। बता दें डीआईजी वैभव कृष्ण आमजन को जल्द और आसानी से न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक मंगलवार को लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए जल्द विवेचना पूरी कराकर दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत आज एसपी ने समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस अवसर पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन के अलावा सभी सीओ और विवेचक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *