
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर आजमगढ़ के बाजारों में खपाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पास से दो लाख रुपये की नकली नोट बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के जरिए इस गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास में जुट गयी है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सचिन पांडेय उर्फ आकृति पांडेय पुत्र राम दयाल है। वह अतरौलिया थाने के अचलीपुर गांव का निवासी है। उसे अतरौलिया थाने की पुलिस क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की मदद से रामपुर मिश्रौलिया अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर ली। उसके पास से दो लाख रुपये की नकली नोट बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सचिन पांडेय ने बताया कि यह नकली नोट उसे पश्चिम बंगाल के रहने वाले उसके मित्र ने दिया। वह इन नकली रुपयों को बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा था। सचिन लोगों को यह रुपये दस हजार असली नोट के बदले में बीस हजार नकली नोट देते थे।
एसपी के मुताबिक सचिन पांडेय एक पेशेवर अपराधी है। पूर्व में अपराध के मामले में कयी बार जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सचिन पांडेय के इस गिरोह में और कौन कौन से लोग शामिल हैं। इन सभी का रैकेट कहां तक फैला हुआ है। इन सभी बातों की गहनता से जांच की जा रही है।
