
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मादेपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण पंचायत भवन पर इकट्ठा हुए और चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे के विरोध करते हुए प्रदर्शन किए।
आरोप है कि मादेपुर गांव में वर्षों पुराना रास्ता है। जिस पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। यह रास्ता मनबढ़ के आबादी से सट्टा है। लोग हमेशा इसी रास्ते से आते जाते थे। आरोप है कि इस अवैध कब्जा को हटवाकर रास्ता खुलवाने के लिए दर्जनों बार अधिकारियों से मिलकर शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक माह से मनबढ़ द्वारा रास्ते पर करकट लगा कर रास्ते को पूरी तरह से अवरूध कर दिया गया है।जिससे सैकड़ो घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोग पैदल किसी तरह से आ और जा पा रहे हैं। जो लोग रास्ते से जाते हैं। विपक्षी द्वारा उन्हें धमकाया जाता है और गाली दी जाती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से लेकर के मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई। लेकिन अभी तक हमारी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिखू पटेल ने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन हमारी एक भी नहीं सुनी जा रही है।
इस संबंध में तहसीलदार बूढ़नपुर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए टीम गठित की जा रही है। शीघ्र ही रास्ते को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर भीखू, कमला, यशोदा, प्रीति, भवानी, कुसुम, शकुंतला, हेमलता, शारदा, लक्ष्मी, राधिका, सुधा, चंद्रकेश, वीरेंद्र, अजय, अवनी, शैलेश, दिलीप, संतराम, सुनील, अंकुर, राम अवतार, अवधेश, मेवालाल, सुरेंद्र, विशाल, निवेश, शंकर, पिंटू आदि मौजूद रहे।
