
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना बुधवार की रात पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा किए। इस दौरान मातहतों को निर्देश दिए कि जब भी दो संप्रदाय के बीच छोटी से छोटी घटना होने की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए समस्या का समाधान कराएं।
समीक्षा के दौरान एसपी ने कहा कि चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पिकेट गस्त करें। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद से ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। चोरी व नकबजनी की घटनाओं के शत प्रतिशत अनावरण एवं संपत्ति की बरामदगी करें। गम्भीर घटनाओं में राजपत्रित अधिकारी 24 घण्टे में घटना स्थल का निरीक्षण अवश्य करें। दो सम्प्रदायों के मध्य घटित छोटी से छोटी घटना का तत्काल संज्ञान लेकर विधिक समाधान कराएं। थाना परिसर में खड़े वाहनों का अविलम्ब निस्तारण कराएं। एसपी ने कहा कि थाना परिसरों में नियमित रूप से साफ सफाई करायी जाये। न्यायालय से समन्वय स्थापित कर मुकदमो से सम्बन्धित निर्णयिक मामलों का निस्तारण कराएं। CM डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न अपराध शीर्षकों पर प्रभावी कार्यवाही की जाये। IGRS के प्रार्थना पत्रों का समयवद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। थानों पर आने वाले फरियादिओं की समस्याओं का यथाशीघ्र विधिक निस्तारण कराने को कहा। एसपी ने स्थान व समय बदल- बदल कर वाहन चेकिंग करायी जाये तथा नियम विरूद्ध पाये जाने पर यथोचित कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को शीर्ष प्रथामिकता प्रदान करते हुये शीघ्र निस्तारित कराने को कहा। भ्रष्टाचार की जीरो टार्लेंस निति का पालन कराया जाये। अधिक संख्या में लंबित विवेचनाओं का क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अर्दली रूम का आयोजन कर यथाशीघ्र निस्तारण कराने को कहा। एसपी ने कहा कि माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये तथा गैंगस्टर एक्ट के अपराध से अर्जित संपत्तियों का नियमानुसार पता लगाकर जब्तिकरण की कार्यवाही की जाये।
समीक्षा बैठक में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सदर शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
