
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आलाधिकारी जहां व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास में जुटे हैं। वहीं अधिनस्थ छवि धुमिल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर देखने को मिला।
जहां पर मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के तमाम लोग मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाकर बाहर निकले थे।
पीड़ितों के मुताबिक 30 जुलाई की रात को हमारे भाई की नतनी छत पर सोई हुई थी। रात में गांव के ही मनबढ़ युवक छत पर चढ़कर हमारी नतनी से छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर मनबढ़ फरार हो गया। कुछ देर बाद अन्य लोगों के साथ हमारे घर पहुंचकर परीवार के सदस्यों को पीटने लगे। शोरगुल सुनकर गांव के लोग आ गये। भीड़ देखकर मनबढ़ कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने पर मेंहनगर थाने के सिंहपुर पुलिस चौकी के सिपाही और दरोगा मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराए, लेकिन घटना के संबंध में पुलिस द्वारा न तो एफआईआर दर्ज की, न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस शांत बैठ गयी है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाज हैं। एसपी ने सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
