
पुलिस के अलावा पोस्ट आफिस में भी लोगों की लगवा रहा था नौकरी
जहानागंज थाने की पुलिस ने वर्दी के साथ किया गिरफ्तार
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दिल्ली पुलिस के फर्जी दरोगा को जहानागंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह जहानागंज थाना क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को पुलिस और पोस्ट आफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी किया है। पुलिस फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। पुलिस उसके पास से एक सफाई और मूवी कंपनी की कार जब्त कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज के.के. गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रद्युम्न कुमार पुत्र श्यामलाल है। वह जहानागंज थाने के करउत गांव का निवासी है। इसके खिलाफ जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र अरविंद कुमार ने तहरीर दिया है। जिसमें आरोप है कि प्रद्युम्न कुमार जो अपने आप को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताया था। प्रद्युम्न कुमार पीड़ित आकाश को दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिया। वह आकाश के अलावा क्षेत्र के अरुण कुमार सहित तीन लोगों से कुल नौ लाख रुपये ले लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित प्रद्युम्न की तलाश में जुट गये। सोमवार को वह जैसे ही अपने घर आया कि पीड़ित प्रद्युम्न को पकड़कर जहानागंज पुलिस के हवाले कर दिया। ठगी करने का फर्याप्त साक्ष्य और सबूत मिलने पर पुलिस प्रद्युम्न को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजवा दी।
गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने उगला राजः
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज के.के. गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रद्युम्न ने बताया कि पहले मैं दिल्ली में अपने पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। आज कल लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है। मेरे द्वारा पैसे के लालच में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा कमाने के बारे में सोचा तथा गाँव आकर आकाश कुमार निवासी बरहतीर जगदीशपुर के घर पर आकर अपनी फर्जी पहुंच बताकर पुलिस विभाग में तथा पोस्ट आफिस विभाग में नौकरी दिलाने की बात बताया। मैंने अपने आप को दिल्ली पुलिस का उप-निरीक्षक बताया था। तथा विश्वास दिलाने के लिये मैंने अपने पहने हुए फर्जी उप-निरीक्षक पद के वर्दी की फोटो को दिखाया था। मैं किसी दिल्ली पुलिस में नहीं नियुक्त हूं। मै यू.पी. में लोगों को अपने बातो में फंसाने के लिये यू.पी. पुलिस का भी बैच लगा लेता हूँ।आकाश ने मुझे दिल्ली पुलिस का दरोगा समझ कर मुझसे पुलिस में नौकरी दिलाने के लिये कहा था और आकाश ने अपने दोस्तो सूरज भारती पुत्र दिनेश भारती को पुलिस विभाग में तथा अरूण कुमार पुत्र सुरेश राम निवासीगण ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज को पोस्ट आफिस में नौकरी दिलवाने के लिये बताया मेरे द्वारा तीनों लोगों के द्वारा खाते में पैसा भेजा गया। आकाश, सूरज व अरूण तीनों से मिलकर लगभग 9 लाख रूपये ले लिये थे तथा अरूण कुमार को पोस्ट आफिस में पोस्ट मैन के पद पर नौकरी करने के लिए अपने लैपटाप से यूटूब के माध्यम से देखकर कूटरचित फर्जी ज्वाईनिंग लेटर दिया था। मेरा लैपटाप मेरे घर के पास है। मेरे द्वारा नियुक्ति पत्र देते समय ज्वाइनिंग टाइम बीत जाने के कारण नया ज्वाईनिग डेट फिर से बनाने के लिये और पैसा मांगा गया था और बाकी पैसे लेने के लिये कल आकाश के घर आया था कि इन लोगों को मेरे ऊपर शक होने पर मुझ पकड़ कर थाने लेकर आये थे।
