दैनिक भारत न्यूज़
– आरटीओ ने पूर्वांचल एक्सप्रसे-वे पर जांचा 108 इमरजेंसी एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम
– संभागीय परिवहन अधिकारी अब शासन को भेजेंगे एंबुलेंस की रिस्पांस टाइम रिपोर्ट।
आजमगढ़। घटनास्थल पर तड़प रहे मरीजों को तुरंत राहत देने के लिए संचालित 108 एंबुलेंस सेवा जिले में फेल हो रही है। सात से नौ मिनट का र पहुंचने का टाइम निर्धारित है। लेकिन, बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यह आधा घंटा बाद पहुंची। इसका खुलासा आरटीओ ने किया। इसे लेकर उन्होंने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजने की बात कही है, ताकि उसमें सुधार हो सके।
पूर्व की सपा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 108 एंबुलेंस के रूप में योजना संचालित की थी। इनकी मदद से मरीजों को कुछ ही मिनटों के अंदर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई थी। जिले के हिस्से में इस योजना के तहत हाइटेक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थीं। सभी स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। लेकिन, बृहस्पतिवार को आरटीओ डा. आरएन चौधरी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टाइम रिस्पांस की जांच की। जांच में बड़ी खामी देखने को मिली है। घटनास्थल पर पहुंचने में एंबुलेंस को आधा घंटा से अधिक का वक्त लग गया। यह रेस्पांस टाइम मरीजों की जिंदगी को जोखिम में डाल सकता है। संभागीय परिवहन अधिकारी डा. आरएन चौधरी ने बताया कि इनका रेस्पांस टाइम 15 मिनट का है। ऐसे में रिस्पांस टाइम में हो रही लेट-लतीफी मरीजों की सांसों पर भारी पड़ेगी। जांच में हकीकत सामने आने के बाद विभाग पूरी रिपोर्ट अब सीधे शासन को उपलब्ध कराई है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि जिले में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 51 व 102 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 52 है। बताया कि करीब 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचने का टाइम निर्धारित किया गया है।
