दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
महराजगंज जिले के रुद्रपुर भलुही गांव निवासी पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह की गर्दन काटकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। सोमवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अपने निजी स्वार्थ के लिए आरोपियों ने शैलेंद्र सिंह की हत्या कर दिया।

गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी जीयनपुर को निर्देशित किया था। सोमवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर कस्बा लाटघाट से मामूर होकर विक्रम इण्टर कालेज मुहम्मदपुर लाटघाट के सामने मंदिर के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इशका नाम रामछवि उर्फ छबिया पुत्र बृजमोहन राम निवासी ग्राम नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ और दूसरा छांगुर पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर का नाम शामिल है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस इनके कब्जे से असलहा, कारतूस, लूटी गयी पिकअप आदि बरामद कर ली।

पूछताछ का विवरणः
एसपी हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त रामछवि ने बताया कि मेरी व फरार तीसरे आरोपी शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ़ की मुलाकात लगभग 12 वर्ष पूर्व मऊ जेल में हुई थी और वही से हमदोनों की दोस्ती हो गई। जेल से छुटने के बाद हमलोगों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरु हो गया। शंकर के साथ उसका दोस्त छांगुर नाई पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर भी साथ में आता था। हम लोग मिलकर लकड़ी कटवाने का काम करने लगे। लकड़ी को लाने व ले जाने में पिकअप वाहन किराये पर लेते थे। जिसका काफी किराया लगता था, तो हमदोनों लोग पिकअप वाहन की व्यवस्था के लिए फर्जी कागज तैयार कर योजना बनाई। योजना के तहत एक जुलाई 2024 को मेरे मित्र शंकर कन्नौजिया जनपद गोरखपुर जाकर एक पिकअप गाड़ी एक हजार रुपये पर बुक कराया और ड्राईवर शैलेन्द्र सिंह से कहा कि फर्नीचर का सामान लाना है। जब हमारी व्यवस्था हो जायेगी तो हम आपसे सम्पर्क करेंगें। तीन जुलाई 2024 को हमलोगों ने शैलेन्द्र को गाड़ी सहित भाड़े पर ले जाने के लिए लाटघाट बुलाया। ड्राईवर लगभग 3 से 4 बजे दिन में लाटघाट पिकअप लेकर आ गया। इस दौरान तीनों आरोपी बहाना बनाए कि फर्नीचर का सामान अभी तैयार नहीं है। कुछ देर लगेगा तबतक आप खाना पीना कर लिजिए। ड्राइवर राजधानी ढाबा लाटघाट पर कुछ खाने पीने के लिए चला गया। शाम को मोटर साईकिल से शंकर ड्राईवर को लेकर रामपुर के पास मिला और कहा कि पिकअप गाड़ी पर बैठ जाओ और आगे आगे शंकर तथा पीछे मैं व ड्राईवर पिकअप गाड़ी से शंकर के किराये के मकान ग्राम रोहुआर पर हमलोग आये और ड्राईवर को खाद्य पदार्थ में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया। कुछ देर में वह अचेत हो गया, तब हम दोनों ने उसको फावड़े व बांका से काटकर गढ्ढा खोदकर मकान के पीछे हाते में गर्दन के निचले हिस्से (धड़) को मिट्टी में गाड़ कर लाश से बदबू न आये इसलिए नमक डालकर बाडी को घास फुस व मिट्टी से ढक दिया। जबकि उसके सर को शंकर लेकर मोटर साइकिल से कहीं दूसरी जगह लेकर चला गया था। इधर पिकअप का नम्बर प्लेट फर्जी कागजात के आधार पर लगाकर जिसके बारे में छांगुर नाई को पहले से जानकारी थी। उसे छांगुर नाई को हमलोगो ने दे दिया था। जिससे गाड़ी का नामो निशान मिट जाये। हम लोग अपने घर चले गये। इसके बाद हम लोगों की फोन पर बातचीत होने लगी।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त की निशान देही पर थाना रौनपारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोहआर में मुख्य अभियुक्त शंकर के किराये के मकान पर पहुँचे। जहां शंकर मौजूद नहीं था, एसडीएम सगड़ी व फोरेन्सिक टीम की उपस्थिति में मकान के अण्डर ग्राउन्ड में घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। मकान के पीछे बाउन्ड्री में एक स्थान पर मिट्टी व घास-फुस का ढेर को हटवाकर सिर कटी शव को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामछवि उपरोक्त के द्वारा बताये गये स्थान कल्याणपुर पुलिया के पास से अभियुक्त छांगुर पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 31 वर्ष को घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, पिकअप वाहन के फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ लिया गया। अभियुक्त छांगुर की निशानदेही पर बिना नम्बर प्लेट का पिकअप को छत्रपति शिवाजी इण्टर कालेज रोहुआर थाना रौनापार से बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जेल भेजवा दिए गये। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *