नई दिल्ली।
सरकार द्वारा शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत अब से हर 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रुप में मनाया जाएगा।
सरकार द्वारा जारी किए गये नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 25 जून 1975 को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय संविधान की हत्या करते हुए आपातकाल लगाया था। यह देश के लिए बहुत घातक फैसला लिया गया था। एमरजेंसी लगाकर सरकार ने भारतीय संविधान की हत्या करके किया था। इस काला दिवस को सरकार हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रुप में मनाने को कहा है। सरकार के इस फैसले से राजनितिक माहौल गरम होने का अनुमान है।
