
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
हाथरस।
सतसंग के दौरान हाथरस में हुई भगदड़ की घटना से हर कोई दुखी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना स्थल और अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ गयी है। राजनितिक दलों समेत हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर वह बाबा क्या कर रहे हैं जिनके लिए इतनी बड़ी घटना घटित हुई।
काफी जद्दोजेहद के बाद पता चला कि बाबा आश्रम में ही हैं। तबियत खराब होने की वजह से आम और जामून मंगाकर खा रहे हैं।
पुलिस को कयी प्रमुख तथ्यों का पता चला है कि दो जुलाई की घटना के बाद फरार साकार हरि उर्फ भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम में हो सकते हैं। यही कारण है कि पुलिस इस आश्रम को घेर लिया है। गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान पुलिस को कई तथ्य ऐसे मिले हैं जो यह साबित कर रहे हैं कि बाबा इसी आश्रम में मौजूद है। घटना वाले दिन बाबा की आखिरी लोकेशन मैनपुरी ही थी। आश्रम के अंदर खाने-पीने की वस्तुओं की लगातार सप्लाई और इसी आश्रम का पुलिस द्वारा घेराव भी इसी ओर इशारा कर रहा है। सिकंदराराऊ में सत्संग के बाद हुए हादसे में तमाम लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। तभी से बाबा की तलाश हो रही है। पिछले 72 घंटों से भोले बाबा बिछवां आश्रम में अघोषित रूप से हाउस अरेस्ट है। बाबा … आश्रम में 40 से 50 लोग और दर्जनभर गाड़ियां। बाबा बीमार हैं। इस बात का खुलासा उनके अधिकृत सेवादार ने कर दिया है। कोई डॉक्टर तो अंदर आश्रम में नहीं गया, लेकिन बाबा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कम के लिए जामुन मंगाकर खा रहा है। सेवादार गोपनिय तरीके से बाबा के लिए जामुन ले जा रहे हैं। इसके अलावा दशहरी आम भी आश्रम के अंदर ले जाए गए हैं। हाथरस में इतनी बड़ी घटना ने सभी को झंकझोर दिया है।
