
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के मुताबिक जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी उस समय 25 जून 1975 को पूरे देश में आपात लगा दिया गया था। उस समय नागरिकों के अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। इस दौरान भाजपा की तरफ से आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार द्वारा जेल में बंदियों को सम्मानित भी किया।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और भारत के संविधान को रौंद दिया था। उन्होने कहा कि 25 जून को जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित हैं। जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं। उनके लिए 25 जून कभी न भूलने वाला दिन है।भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था उसके आज 50 साल हो गए हैं। भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। इस दिन संविधान के चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिये गये थे।देश को जेलखाना बना दिया गया था। लोकतंत्र को भी पूरी तरह दबोच दिया गया था। इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा जो 50 साल पहले की गई थी। इस अवसर पर लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल, जिला प्रभारी आजमगढ़ सदर अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह, केशरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, रामनयन सिंह, चंद्रजीत तिवारी , शेर बहादुर सिंह, जिला मंत्री अजय यादव, बृजेश यादव, अभिनव आदि मौजूद रहे।
