

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस खुलासे से चर्चाओं का बाजार गरम है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के मुताबिक चार जून को चन्दन पाल पुत्र लालचन्द्र पाल निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना जीयनपुर द्वारा थाना शहर कोतवाली में तहरीर दिया कि 30 मई को वादी की बहन की एक बच्ची जिला महिला हास्पिटल मातबरगं में पैदा हुयी थी। चार जून की रात करीब 2.34 बजे बच्ची को एक व्यक्ति वादी की बहन के पास से उठा कर लेकर चला गया है। पुलिस केस दर्ज कर ली। शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय अपनी टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुट गये। पुलिस की गठित दो टीम नवजात की तलाश व पतारसी करते हुए लगभग 200 कैमरों को चेक किया गया। जिसके क्रम में अभियुक्ता सरोज पुत्री हंशराज निवासी ग्राम मातनपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष को उसके घर ग्राम मातनपुर से गिरफ्तार कर अपहृत बच्ची को बरामद किया गया।
विवेचना के दौरान उजागर हुए तथ्यः
एसपी सिटी ने बताया कि दौरान विवेचना यह प्रकाश में आया कि अभियुक्ता ने सुरज कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महजू नि. बरईपुर थाना कन्धरापुर व अन्य साथियों, मनोज राम, संगीता के साथ मिलकर चार जून को अस्पताल से बच्चा चोरी किये थे।
गिरफ्तारी का विवरणः
एसपी सिटी ने बताया कि छह जून को शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय अपनी टीम के साथ अभियुक्त 1. सूरज कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महजूराम निवासी बरईपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष, व 2. संगीता पत्नी कमलेश कुमार निवासी बेदपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष, को राजघाट तिराहा से समय 13:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़ा व तंत्र मंत्र विद्या की सामग्री बरामद की गयी।
अभियुक्त सूरज कुमार की निशादेही पर अभियुक्त मनोज राम पुत्र केवल राम निवासी गड़ौरा मझौरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष को पवई थानाक्षेत्र के बलुआ मोड़ से समय करीब 23.35 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
आरोपियों से हुई पुछताछ, चौंक गयी पुलिसः
पुलिस पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्ता सरोज, सूरज कुमार के साथ रिलेशन में थी। सुरज कुमार को एनआईए (स्पोर्ट्स कोच) की पढ़ाई हेतु 3 लाख रुपये की आवश्यकता थी। सरोजा की बहन संगीता जो पवई ब्लाक में सरकारी अस्पताल में कार्यरत है, ने तंत्र मंत्र के जरिये किसी भी लड़की को लड़का बनाने की योजना बनाकर पैसा ऐंठने की तरकीब सोंची। संगीता ने उसके साथ काम करने वाले मनोज राम पुत्र केवल राम निवासी गड़ौरा मझौरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जिसकी दो लड़कियाँ थीं। उसकी होने वाली सन्तान को तंत्र मंत्र से लड़का बनाने की बात बताया तो मनोज राम तैयार हो गया। मनोज राम की पत्नी रेनू देवी जो पेट से थी। जिसको झूठे तंत्र मंत्र के जरिये लड़का होने की बात कहते रहे, परन्तु उसे लड़की पैदा हुयी। यह बात मनोज राम से बर्दाश्त नहीं हुयी। मनोज राम से कहा गया कि यदि यह लड़की मार दी जाये तो उसे लड़का बनाया जा सकता है, तो मनोज राम नें अपनी 15 दिन की लड़की को अपने पवई स्थित सरकारी आवास में जान से मार दिया। इसके बाद उस नवजात बच्ची के शव को सरकारी आवास से कुछ दूरी पर हाइवे के किनारे स्थित डीह बाबा के स्थान पर रख दिया गया। इसके बाद मनोज राम ने उस नवजात बच्ची के बदले लड़का बनाने की बात कहने लगा तो अभियुक्त सूरज कुमार ने 29/30 मई 2024 को रात्रि में बिलरियागंज के पटवध गाँव से घर के चबूतरे पर से सोते हुये एक 6-7 माह के बच्चे को उठाकर मनोज राम को दिया गया और बताया कि तुम्हारी बच्ची को तंत्र मंत्र से लड़का बना दिया गया है। तो मनोज राम ने बच्चे की उम्र ज्यादा होने की बात कहकर बच्चा लेने से इंकार कर दिया। तब अभियुक्त सूरज ने गाँव में जाकर बच्चे को रास्ते में मिले होने की बात कहकर उसके घर वालों को वापस कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मनोज राम द्वारा लड़का मांगे जाने पर अभियुक्त सूरज ने सरोज व संगीता के सहयोग से योजना बनाकर जिला महिला चिकित्सालय से चुराया था।
